चक्रधरपुर: कराइकेला साहू टोला में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई मां मनसा पूजा
कराइकेला साहू टोला में सोमवार को आस्था और श्रद्धा के साथ मां मनसा पूजा का आयोजन किया गया। पंडित प्रशांत मिश्र ने सीजू पेड़ के नीचे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं परिवारों की मंगलकामना की। पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।