Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा

काले बादलों की दस्तक, किसानों के चेहरे खिले #PalwalNews #RainUpdate #Monsoon2026 #PaddyFarmers #HaryanaWeather

Palwal, Palwal | Aug 4, 2026

MORE NEWS

पलवल में खुलेआम बिक रहा प्रतिबंधित चाइनीज मांझा, पुलिस प्रशासन कब करेगा सख्त कार्रवाई? #PalwalNews
#ChineseManja
#PalwalPolice
#PublicSafety
#HaryanaNews



पलवल में खुलेआम बिक रहा प्रतिबंधित चाइनीज मांझा, पुलिस प्रशासन कब करेगा सख्त कार्रवाई? #PalwalNews #ChineseManja #PalwalPolice #PublicSafety #HaryanaNews 

Palwal, Palwal | Aug 4, 2026

काले बादलों की दस्तक, किसानों के चेहरे खिले   #PalwalNews #RainUpdate #Monsoon2026 #PaddyFarmers #HaryanaWeather

काले बादलों की दस्तक, किसानों के चेहरे खिले #PalwalNews #RainUpdate #Monsoon2026 #PaddyFarmers #HaryanaWeather

Palwal, Palwal | Aug 4, 2026

महाराजा अग्रसेन भवन में 120 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पलवल, 4 अगस्त 2026। महाराजा अग्रसेन भवन, आलापुर में जिला न्यायिक सेवा प्राधिकरण, पलवल के श्री हरीश गोयल एवं इनर व्हील क्लब पलवल तेजस्विनी के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भवन परिसर में नीम, पीपल, बरगद सहित विभिन्न छायादार एवं पर्यावरण हितैषी प्रजातियों के कुल 120 पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल के लिए समाज को प्रेरित करना रहा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधों की नियमित देखभाल करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के प्रधान श्री अनिल मोहन मंगला ने जिला न्यायिक सेवा प्राधिकरण, पलवल के श्री हरीश गोयल, सरस्वती शिक्षा संस्था के प्रधान श्री अतुल मंगला तथा इनर व्हील क्लब पलवल तेजस्विनी की प्रधान श्रीमती सीमा गर्ग को अंगवस्त्र (पटका), स्मृति-चिह्न एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के सचिव श्री स्वतंत्र गोयल ने किया।

कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब पलवल तेजस्विनी की प्रधान श्रीमती सीमा गर्ग, सचिव श्रीमती सरिता मित्तल, मनीषा अतुल मंगला, मनीषा मंगला, वीना मित्तल, लक्ष्मी गोयल, रेनू गोयल, श्री संजय मंगला एवं श्री भारत तायल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्लब सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जन-अभियान बनाने का आह्वान करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी निरंतर देखभाल करने का संकल्प लिया।

महाराजा अग्रसेन भवन में 120 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश पलवल, 4 अगस्त 2026। महाराजा अग्रसेन भवन, आलापुर में जिला न्यायिक सेवा प्राधिकरण, पलवल के श्री हरीश गोयल एवं इनर व्हील क्लब पलवल तेजस्विनी के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भवन परिसर में नीम, पीपल, बरगद सहित विभिन्न छायादार एवं पर्यावरण हितैषी प्रजातियों के कुल 120 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल के लिए समाज को प्रेरित करना रहा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधों की नियमित देखभाल करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार करने का संदेश दिया। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के प्रधान श्री अनिल मोहन मंगला ने जिला न्यायिक सेवा प्राधिकरण, पलवल के श्री हरीश गोयल, सरस्वती शिक्षा संस्था के प्रधान श्री अतुल मंगला तथा इनर व्हील क्लब पलवल तेजस्विनी की प्रधान श्रीमती सीमा गर्ग को अंगवस्त्र (पटका), स्मृति-चिह्न एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के सचिव श्री स्वतंत्र गोयल ने किया। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब पलवल तेजस्विनी की प्रधान श्रीमती सीमा गर्ग, सचिव श्रीमती सरिता मित्तल, मनीषा अतुल मंगला, मनीषा मंगला, वीना मित्तल, लक्ष्मी गोयल, रेनू गोयल, श्री संजय मंगला एवं श्री भारत तायल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्लब सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जन-अभियान बनाने का आह्वान करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी निरंतर देखभाल करने का संकल्प लिया।

Palwal, Palwal | Aug 4, 2026

अवैध हथियार तस्करी के दो मामलों में मुख्य सोर्स आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे
पलवल, 4 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पलवल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीआईए स्टाफ पलवल और सीआईए स्टाफ होडल की टीमों ने अवैध हथियार तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में शामिल मुख्य सोर्स आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पहला मामला: सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल को सीआईए टीम अपराध की रोकथाम और गश्त के दौरान गांव किठवाड़ी के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुंदर पुत्र बनवारी, निवासी गांव मिल्क गत्रीकी, थाना चांदहट, जिला पलवल, अवैध हथियार लेकर गांव के मोड़ पर किसी के इंतजार में खड़ा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी और आरोपी सुंदर को एक अवैध देशी पिस्टल तथा दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। मामले की विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 3 अगस्त को इस मामले में शामिल सोर्स आरोपी मुकुल उर्फ गोलू निवासी गांव बाजोता, थाना टप्पल, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) को भी गिरफ्तार कर लिया।
दूसरा मामला: सीआईए स्टाफ होडल प्रभारी पीएसआई अमित कुमार ने बताया कि 20 जुलाई को सीआईए टीम थाना होडल क्षेत्र में अपराध की रोकथाम एवं गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खिरबी से बांसवा जाने वाले मोड़ के पास नाकाबंदी की। इस दौरान रवि निवासी गांव बांसवा, थाना हसनपुर, जिला पलवल को एक अवैध देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया गया।
मामले की विवेचना में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 3 अगस्त को इस मामले में शामिल सोर्स आरोपी गोपाल निवासी लालपुर, थाना कोसी कलां, उत्तर प्रदेश को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और तस्करी में संलिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

अवैध हथियार तस्करी के दो मामलों में मुख्य सोर्स आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे पलवल, 4 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पलवल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीआईए स्टाफ पलवल और सीआईए स्टाफ होडल की टीमों ने अवैध हथियार तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में शामिल मुख्य सोर्स आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पहला मामला: सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल को सीआईए टीम अपराध की रोकथाम और गश्त के दौरान गांव किठवाड़ी के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुंदर पुत्र बनवारी, निवासी गांव मिल्क गत्रीकी, थाना चांदहट, जिला पलवल, अवैध हथियार लेकर गांव के मोड़ पर किसी के इंतजार में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी और आरोपी सुंदर को एक अवैध देशी पिस्टल तथा दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। मामले की विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 3 अगस्त को इस मामले में शामिल सोर्स आरोपी मुकुल उर्फ गोलू निवासी गांव बाजोता, थाना टप्पल, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) को भी गिरफ्तार कर लिया। दूसरा मामला: सीआईए स्टाफ होडल प्रभारी पीएसआई अमित कुमार ने बताया कि 20 जुलाई को सीआईए टीम थाना होडल क्षेत्र में अपराध की रोकथाम एवं गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खिरबी से बांसवा जाने वाले मोड़ के पास नाकाबंदी की। इस दौरान रवि निवासी गांव बांसवा, थाना हसनपुर, जिला पलवल को एक अवैध देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया गया। मामले की विवेचना में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 3 अगस्त को इस मामले में शामिल सोर्स आरोपी गोपाल निवासी लालपुर, थाना कोसी कलां, उत्तर प्रदेश को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और तस्करी में संलिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Palwal, Palwal | Aug 4, 2026