विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ प्रखंड में शक्ति की अलौकिक गूंज, भव्य पंडालों और सतरंगी रोशनी के बीच उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
विष्णुगढ़ प्रखंड में शक्ति की अलौकिक गूंज, भव्य पंडालों और सतरंगी रोशनी के बीच उमड़ा भक्तों का जनसैलाब। शारदीय नवरात्र के महाउत्सव पर विष्णुगढ़ प्रखंड का कोना-कोना मां दुर्गे की आराधना और उनकी अलौकिक शक्ति के अहसास से जगमगा उठा है। विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचल तक इस समय मां जगतजननी दुर्गा की भक्ति के सागर में गोता लगा रहा है।