सिमडेगा: मनमानी फीस वसूली पर उपायुक्त हुईं सख्त, निजी स्कूल हॉस्टलों की होगी जांच
सिमडेगा की उपायुक्त कंचन सिंह ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर सख्ती दिखाई है। शुक्रवार को 1 बजे उन्होंने बताया कि अतिरिक्त शुल्क लेने वाले शेष विद्यालयों को एक सप्ताह में राशि लौटाने का निर्देश दिया गया है। हॉस्टलों में बच्चों की सुरक्षा, भोजन, स्वास्थ्य व स्वच्छता की नियमित जांच भी होगी।