सिराथू: देवीगंज में मनाया गया आंवला नवमी पर्व, महिलाओं ने आंवला के पेड़ के नीचे बैठकर परिवार सहित खाया खाना
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को आंवला पर्व मनाया जाता है। बृहस्पतिवार को भी देवीगंज कस्बे में आंवला के पेड़ के नीचे महिलाएं इकट्ठा हुई थी।जिन्होंने विधि विधान के साथ पूजा किया है और आंवला के पेड़ के नीचे बैठकर परिवार समेत खाना खाया है। महिलाओं ने अपने परिवार के स्वास्थ्य और समृद्धि की कामनाएं किया है।आंवला के पेड़ का महिलाओं ने परिक्रमा भी किया है।