सिराथू: बिसारा गांव की महिला के बैंक खाते से ओटीपी पूछकर निकाले गए ₹35,000, पति ने दी जानकारी
सिराथू तहसील क्षेत्र के बिसारा गांव के रहने वाले बब्बू ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी पत्नी के खाते से 35 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं।बब्बू ने बताया कि इस बात की जानकारी जब हुई जब वह पैसा निकालने के लिए गए।बताया कि पत्नी के मोबाइल पर ओटीपी आया था जिसे पत्नी ने बता दिया तो पैसे निकल गए हैं।बताया अभी पुलिस से शिकायत नहीं किया।