सिराथू: कड़ा में हलवाई समाज के लोगों ने मनाई महर्षि मोदनसेन जयन्ती, समाज के उत्थान पर हुई चर्चा
बृहस्पतिवार की शाम कड़ा धाम में हलवाई समाज की ओर से महर्षि मोदन सेन जयंती मनाई गई है। इस मौके पर हलवाई समाज के लोग इकट्ठा हुए थे। समाज के लोगों ने पहले महर्षि मोदनसेन की पूजा अर्चना किया और उन्हें भोग चढ़ाया गया है।समाज के लोगों ने अपने समाज के साथ एक चर्चा करते हुए कहा कि हलवाई समाज को भी अब शिक्षा से लेकर सभी क्षेत्रों में आगे आने की जरूरत है।