सरीला: चिकासी थाना के एक गांव में युवती ने दबंग व्यक्ति पर गंदे इशारे करने, गाली-गलौज व लड़ाई-झगड़ा करने का आरोप लगाया
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी एक युवती ने गांव के ही एक दबंग व्यक्ति पर रास्ते में आते-जाते समय घूर कर देखने और गंदे सारे करने सहित गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती ने चिकासी थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।