बीना: ग्राम बारधा में 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Bina, Sagar | Aug 18, 2026 देवांश पिता महेश सैनी निवासी ग्राम बारधा सोमवार को खेत पर गया था और वापस नहीं लौटा। परिजन युवक की तलाश कर रहे थे।तभी युवक को खेत में एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को रात में अस्पताल पहुंचाया।वहीं पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मंगलवार को मृतक का पोस्ट प्रणाम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।