सिरसागंज: कठफोरी क्षेत्र में पुलिस ने रात में चलाया सख्त वाहन चेकिंग अभियान, कई चालान काटे
फिरोजाबाद के कठफोरी क्षेत्र में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने बिना हेलमेट, तीन सवारी और गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की।अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान काटे गए।