कासगंज: ढोलना थाना क्षेत्र में स्कूल से गुमशुदा हुए बालक को पुलिस ने 3 घंटे के भीतर सकुशल बरामद किया
ढोलना थाना क्षेत्र में स्कूल से गुम हुए 4 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने महज तीन घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार ग्राम सतपुरा माफी निवासी 4 वर्षीय बालक स्कूल से छुट्टी के बाद रास्ता भटक गया था। बच्चे के घर न पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस व मिशन शक्ति टीम ने तत्काल खोजबीन शुरू की और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।