मध्य प्रदेश सरकार के आदेश पर इन दिनों जल संरक्षण व संवर्धन के साथ स्वच्छता अभियान के तहत करोडो रूपये खर्च किये जा रहे है। लेकिन उसका असर जमीन पर नही दिख रहा है, यदि असर होता तो नागौद विधान सभा क्षेत्र का एक एक गाँव पानी दार होने के साथ हरा भरा हो गया होता। गोवराव कला और अमकुई जैसे गाव मे पानी की समस्या कब की खत्म हो गई होती।