इंदौर: सीबीआई और अन्य जांच एजेंसी के नाम से एक डॉक्टर के साथ की हुई 3 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी, क्राइम ब्रांच ने दर्ज की शिकायत
Indore, Indore | May 22, 2024 इंदौर में डॉक्टर के साथ 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया हैं। जिसमे डॉक्टर के द्वारा भेजे गए कोरियर में अवैध सामग्री होने के नाम पर उसे कस्टम, सीबीआई और अन्य जांच एजेंसी के नाम से डरा धमकाकर 3 लाख रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई। वही इस मामले में डॉक्टर को 24 घंटे तक ऑनलाइन हाउस अरेस्ट भी रखा गया। जिसमें क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है।