इंदौर: फोटो और वीडियो के माध्यम से महिलाओं और यूतियों को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को द्वारकापुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Indore, Indore | May 22, 2024 इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के द्वारा शिकायत दर्ज कराई है कि मुरैना के रहने वाले व्यक्ति के साथ उसकी ऑनलाइन दोस्ती हुई थी। जहां आरोपी के द्वारा उसके कुछ फोटो और वीडियो बना लिए गए। जिसके माध्यम से वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा है। वही इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।