इंदौर: फायर सेफ्टी के इंतजाम न होने के चलते भंवरकुआं क्षेत्र की एक बिल्डिंग को नगर निगम ने किया सील, पहले भी हुई थी कार्रवाई
Indore, Indore | May 22, 2024 इंदौर कलेक्टर के द्वारा फायर सेफ्टी को लेकर अंतिम आदेश दिए है। वहीं इसी कड़ी में पूर्व में कार्रवाई की तर्ज पर, प्रशासन ने बिल्डिंगों की चेकिंग शुरू कर दी है। इसी कड़ी में नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए भंवरकुआं क्षेत्र की एक बिल्डिंग को सील किया है। वही पूर्व में भी प्रशासन और नगर निगम ने इस बिल्डिंग को सील करने की कार्रवाई की थी।