🚨 तपोवन में विधानसभा सत्र की तैयारियों का DC हेमराज बैरवा ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश |
Kangra Express
16 से 21 नवंबर तक चलेगा शीतकालीन सत्र, सुरक्षा से लेकर बिजली-पानी तक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन।
धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने तपोवन विधानसभा परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों को बिजली, पानी, अग्नि सुरक्षा और सड़कों सहित सभी जरूरी सुविधाएं समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
16 से 21 नवंबर तक चलने वाले इस सत्र के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
Kangra, Kangra | Nov 14, 2026