निज़ामाबाद: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बड़ागांव में आयोजित गरिमामय समारोह में पत्रकारों को किया गया सम्मानित
भारतीय पत्रकार संघ के तत्वावधान में आज शनिवार के दिन सुबह 11 बजे आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बड़ागांव में हिंदी पत्रकारिता दिवस बड़े उत्साह, गरिमा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकारों को डायरी, कलम एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र नाथ मिश्र ने किया है।