बहेड़ी: मोहल्ला सकलैन नगर स्थित तालाब में चार दिनों से लापता युवक का शव मिला
मोहल्ला शिकोही नगर निवासी लईक अहमद उर्फ लईक मामा के 21 वर्षीय पुत्र सुहैल का शव बहेड़ी के मोहल्ला सकलैन नगर स्थित तालाब में उतराता पाया गया शव देखे जाने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया वहीं आसपास के लोग भी भारी संख्या में घटना स्थल पर पहुंच गए वहीं सूचना मिलते ही सीओ अरुण कुमार सिंह इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।