बड़वाह: बड़वाह वन परिक्षेत्र की सुलगांव बीट में 25 से अधिक सागवान के पेड़ों की अवैध कटाई, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
मध्यप्रदेश के बड़वाह सिद्धवरकूट रोड स्थित वन परिक्षेत्र की सुलगांव बीत क्षेत्र के जंगल में सागवान के करीब 25 से अधिक पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह जंगल क्षेत्र में बकरियां चराने पहुंचे लोगों ने कटे हुए पेड़ों को देखा और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। मौके पर बड़ी संख्या में सागवान के पेड़ों के ठूंठ दिखाई दिए।