सिरदला: पुलिस ने राजन के धनारजय नदी बालू घाट से बालू चोरी कर रहे एक ट्रैक्टर को किया ज़ब्त, चालक गिरफ्तार
सिरदला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राजन के धनार्जन नदी बालू घाट से अवैध बालू की चोरी कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। साथ में चालक को गिरफ्तार किया गया है। थाना अध्यक्ष संजीत राम से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब्त ट्रैक्टर को सिरदला थाना परिसर लाया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डुमरी बीघा के निवासी विसुनधारी प्रसाद के पुत्र बादल कुमार बताया गया है।