फिरोज़ाबाद: कोटला चुंगी के पास कांवड़ मार्ग पर अराजक तत्वों ने चिकन के पंजे फेंके, पुलिस ने रूट साफ कराया, दो पुलिस टीमों का गठन
फिरोजाबाद में थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला चुंगी चौराहा पर रविवार रात कुछ अराजकतत्वों ने फिजा बिगाड़ने की नीयत से पुल से चिकन के कटे हुए पैर कांवड़ मार्ग पर फेंक दिए।गनीमत रही कि ये अवशेष किसी कांवड़िए पर नहीं गिरे, लेकिन इस घटना को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया। हिंदूवादी संगठनों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। सूचना पर पुलिस भी पहुँच गयी