बहराइच: आसमानपुर गांव के आंगन में सो रहे मासूम को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
बहराइच। रामगांव थाना क्षेत्र के आसमानपुर गांव निवासी संगीत का चार वर्षीय पुत्र सुरेश घर के आंगन में सो रहा था। इसी दौरान अचानक सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटने की जानकारी होते ही परिजन आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई।