महोबा: महोबा के फायर सर्विस स्टेशन के समीप स्कूली वाहन और ई-रिक्शा में जोरदार भिड़ंत, रिक्शा चालक सहित करीब 4 लोग घायल
Mahoba, Mahoba | Sep 29, 2026 आधा दर्जन सवारियों से भरा एक ई रिक्शा महोबा से मझलवारा गांव जा रहा था। जबकि स्कूली वाहन महोबा की ओर आ रहा था। तभी फायर सर्विस स्टेशन के समीप स्कूली वाहन और ई रिक्शे में भिड़ंत हो गई। हादसे में ई रिक्शा सवार 4 लोग घायल हो गए। घायलों में कृपाल, हीरालाल, कामता प्रसाद व आरती शामिल है। सभी घायल मझलवारा निवासी है। फिलहाल घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।