बिलग्राम: हरदोई के लाल यश दयाल ने गोवा में ताइक्वांडो एशिया कप में जीता गोल्ड मेडल
गोवा में आयोजित 9वीं ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो एशिया कप चैंपियनशिप में हरदोई जनपद के सांडी नगर निवासी यश दयाल गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। 90 किलोग्राम वर्ग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में यश ने पंजाब के रचित को हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।यश दयाल सांडी के प्रमुख व्यवसायी व समाजसेवी विमल गुप्ता के पुत्र हैं