पटना ग्रामीण: बजट को लेकर भाजपा कार्यालय में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया गया जश्न
भाजपा कार्यालय में शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे बजट को लेकर जश्न मनाया गया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा शनिवार को पेश किए गए बजट पर बिहार के लिए मखाना बोर्ड खोलने समेत कई ऐलान किए गए हैं। इसे लेकर भाजपा कार्यालय में भारी जश्न देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर अपने खुशी का इजहार किया।