भभुआ: शेरपुर गांव में दबंगों द्वारा जबरदस्ती खेत की अरहर काटने के मामले में एससी एसटी थाना में दिया गया आवेदन
Bhabua, Kaimur | Apr 2, 2026 शेरपुर गांव में दबंगों द्वारा जबरदस्ती खेत की अरहर काटने के मामले में भभुआ एससी एसटी थाना में आवेदन दिया गया है। गुरुवार को 2 बजे चैनपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी दुखंती राम द्वारा दिए गए आवेदन में बताया कि 1 एकड़ 66 डीसमिल मेरे द्वारा अरहर की फसल लगाया गया था। जिसकी कीमत पूरे 60 हजार रुपए है। गांव के दबंगों द्वारा ही खेत से अरहर को काटा गया है।