बस संचालकों को ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडिंग नहीं करने के निर्देश
अनाज मंडी में ट्रालियों में लगाई गई रेडियम पट्टी
जिले के समस्त बस संचालकों को जिला परिवहन अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि बसों के संचालन में अत्यधिक तेज गति, क्षमता से अधिक यात्रियों को छत और पायदान पर बैठाने तथा ओवरलोडिंग नहीं की जाएगी। बस संचालकों को गति सीमा का पालन करने, जोखिमपूर्ण तरीके से यात्रियों को छत और पायदान पर किसी भी स्थिति में नहीं बैठाया जाएगा तथा बस में स्वीकृत सीट क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाई जाएगी। निर्देशों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्यवाही की जाएगी और चालक का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण को वाहन का बस परमिट निरस्त करने की अनुशंसा की जाएगी तथा गंभीर उल्लंघन पर वाहन जब्त किया जाएगा।
परिवहन विभाग तथा यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में भिण्ड स्थित अनाज मंडी में 30 ट्रालियों में रेडियम पट्टी लगाई गई है। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार दृश्यता बढ़ाने और जनहानि रोकने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Madhya Pradesh Transport Department
#भिण्ड
#Bhind