बांका: प्रखंड कार्यालय में फार्मर रजिस्ट्री और सहयोग शिविर को लेकर विकास मित्रों के साथ बैठक आयोजित
Banka, Banka | May 13, 2026 प्रखंड कार्यालय में बुधवार की दोपहर 12 बजे बीडीओ अंतिमा कुमारी की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री एवं सहयोग शिविर को लेकर विकास मित्रों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ ने विकास मित्रों को निर्देश दिया कि किसान की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री से छूटे लाभुकों का जल्द से जल्द पंजीकरण कराया जाए।