कायमगंज: गांव शंकर नगला में 6 वर्षीय बच्ची को सांप ने डसा, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल किया गया रेफर
कायमगंज कोतवाली के शंकर नगला गांव निवासी अनिल की 6 वर्षीय बेटी वैष्णवी शुक्रवार देर शाम अपने घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान गेहूं की कुठिया के पास उसे किसी सांप ने डस लिया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल कायमगंज सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने बच्ची को प्राथमिक उपचार दिय। इसके बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।