अलवर: अलवर में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर उमरैण पंचायत समिति सभा का किया गया बहिष्कार
Alwar, Alwar | May 13, 2026 अलवर। ग्रामीण विधानसभा की उमरैण पंचायत समिति की साधारण सभा में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर जनप्रतिनिधियों ने हंगामा कर बहिष्कार कर दिया। उपप्रधान महेश सैनी के नेतृत्व में करीब 11 जनप्रतिनिधियों ने सभा छोड़ी। सैनी ने आरोप लगाया कि एसडीएम, तहसीलदार समेत अधिकारी बैठक में नहीं आते है।