धामपुर: रेहड़ में किसान की पशुशाला में अज्ञात कारणों से लगी आग, पराली व ईंधन जल गया
Dhampur, Bijnor | Nov 11, 2026 बुधवार की दोपहर करीब 12:00 मिली जानकारी के मुताबिक रेहड़ में रोहित चौहान की पशु शाला में अज्ञात कारणों से आग लग गई ।आग लगने पर हड़कंप मच गया।आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे।बामुश्किल लोगों ने आग पर काबू पायाह आग लगने से दो ट्राली पराली व लकड़ी ईंधन जल गया। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई।