🏆 खेल प्रतिभाओं का सम्मान | खगड़िया
70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में रग्बी में स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित करने वाले अंडर-17 के उज्ज्वल कुमार एवं अंडर-14 की रिमझिम कुमारी को जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री भानु प्रताप सिंह ने सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल सुविधाओं के विकास पर जोर दिया।
#Khagaria #NationalSchoolGames #Rugby #GoldMedal #SportsAchievement #BiharSports #जिला_प्रशासन_खगड़िया
Khagaria, Bihar | Oct 31, 2026