शाहबाद: बाजार शंभा में दबंग शख़्स द्वारा युवक के साथ मारपीट करने व बचाने आए पिता को भी पीटने का आरोप, मामला दर्ज
शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला बाजार शंभा निवासी युवक ने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला बाजार शंभा निवासी प्रेम नारायण उर्फ पिंटू ने बताया मोहल्ले के दीपू ने उसे दरवाजे पर आकर पीटा। पिता ने बचाने का प्रयास किया तो पिता को भी पीटा।