शाहबाद: दिलेर गंज के रहने वाले व्यापारी पवन अरोड़ा के ज्येष्ठ पुत्र की सड़क हादसे में मौत, दूसरा बेटा गंभीर रूप से जख्मी
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दिलेरगंज के रहने वाले बड़े कारोबारी पवन अरोड़ा के बड़े पुत्र की कुछ देर पहले सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे उपचार हेतु शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया है। मोहल्ला दिलेरगंज के रहने वाले पवन अरोड़ा के पुत्र विशाल अरोड़ा और शिवम शाहजहांपुर से लौट रहे थे, तभी दुर्घटना हुई।