शाहबाद: आलम नगर तिराहे पर दबंग पिता-पुत्र द्वारा दलित व्यक्ति के साथ मारपीट करने का आरोप, मामला दर्ज
मंझिला थाना क्षेत्र के आलम नगर तिराहा पर हुई मारपीट की घटना पर पुलिस ने पिता पुत्र के विरुद्ध दलित एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।शाहजहांपुर जनपद के थाना सेहरामऊ दक्षिणी के ग्राम बादशाह नगर निवासी गौरव पुत्र देव कुमार ने बताया वह शुक्रवार की शाम तीन बजे अपनी बहन व बहनोई को दिल्ली के लिए जाने वाली प्राइवेट बस पर बिठाकर लौट रहा था, तभी घटना हुई।