शाहबाद: शाहाबाद 33 केवीए विद्युत सब स्टेशन के अवर अभियंता और पाली के संविदा लाइनमैन पर रिश्वत लेने का मामला दर्ज
शाहाबाद 33 केवीए विद्युत सब स्टेशन पर तैनात जेई और संविदा लाइनमैन के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया गया है। जिससे बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गजियापुर निवासी सोनपाल ने अपनी माता और पिता के नाम से अलग-अलग निजी नलकूप कनेक्शन हेतु आवेदन किया था जिसमें एस्टीमेट के नाम पर 18500 प्रति कनेक्शन अवर अभियंता द्वारा मांग की गई थी।