शाहबाद: सैय्यद वाड़ा की दलित बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग पर नालियों की पर्याप्त सफाई न होने से कीचड़ युक्त गंदे पानी का हुआ भराव
सैय्यद वाडा की दलित बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग पर नालियों की पर्याप्त सफाई न हो पाने की वजह से कीचड़ युक्त गंदा पानी भरा है। इसी गंदे पानी से गुजर कर लोग अपने घरों और दुकानों तक पहुंच रहे हैं जिससे यहां के वाशिंदों में अधिशासी अधिकारी के प्रति आक्रोश व्याप्त है। अधिशासी अधिकारी स्वच्छता अभियान के लंबे-लंबे दावे कर रहे हैं लेकिन हकीकत के ठीक विपरीत है।