बहराइच: भंगहरिया के स्वामीपुरवा में अज्ञात कारणों से मकान और झोपड़ी में लगी आग, दोनों जलकर हुई खाक
बहराइच जिले में थाना रानीपुर अंतर्गत ग्राम भंगहरिया के स्वामीपुरवा में अज्ञात कारणों से हवा और अचानक आई आंधी के कारण आग लगने से कुछ झोपड़ी व मकान जल गए। जिसमें किसी प्रकार की कोई जनहानि की सूचना नहीं है। मौके पर संबंधित प्रशासन के मजिस्ट्रेट, ग्राम प्रधान, फायर ब्रिगेड, डायल 112, स्थानीय पुलिस की सक्रियता से आग पर काबू पाया गया है। जाच जारी है।