चूरू: रेलवे स्टेशन के सामने हथियारों के साथ थार सवार 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया, बरामद हुए देसी कट्टा व 8 जिंदा राउंड
Churu, Churu | Sep 28, 2026 चूरू शहर में हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों को डीएसटी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक देसी कट्टा और आठ जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। कोतवाली पुलिस ने हथियार बरामद कर ब्लैक थार भी जब्त कर ली है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 सितंबर को डीएसटी टीम गश्त कर रही थी।