दिवाली एवं छठ पूजा के मद्देनजर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और छठ घाटों का किया निरीक्षण।
दिवाली एवं महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जिले में आने वाले प्रवासी लोगों की सुविधा तथा पर्वों के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी, सहरसा श्री दीपेश कुमार (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिहाग (भा०पु०से०) ने शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं विभिन्न छठ पूजा घाटों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पर्व के अवसर पर अपने घर लौट रहे प्रवासी लोगों के स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर स्वागत द्वार बनाने का निर्देश दिया। बस स्टैंड पर समुचित साफ सफाई, सुरक्षा, प्रयाप्त रौशनी एवं क्राउड मैनेजमेंट का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण के क्रम में रेलवे अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि आगामी पर्वों के मद्देनजर सहरसा रेलवे स्टेशन पर दो से तीन दिनों के दौरान लगभग 50 हजार प्रवासी लोगों के आगमन की संभावना है। इस पर जिलाधिकारी ने संभावित भीड़ के अनुरूप क्राउड मैनेजमेंट, साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन भवन परिसर में निर्माणाधीन होल्डिंग एरिया का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने को कहा।
इसके पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न छठ पूजा घाटों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समुचित साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश नगर निगम सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को दिया।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार, अपर समाहर्ता श्री निशांत, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री श्रीयांश तिवारी, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री राजू कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राजीव रंजन, उप नगर आयुक्त सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#CMSamrat
#samratchoudhary
28 views | Samastipur, Bihar | Nov 7, 2026