जमुई: मलयपुर पीटी के दौरान महिला जवान को बिच्छू ने काटा, अब हालत खतरे से बाहर
Jamui, Jamui | Apr 23, 2026 मलयपुर पुलिस लाइन में गुरुवार सुबह 7 बजे एक महिला जवान को बिच्छू ने काट लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। घायल जवान की पहचान नंदनी कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे रोजाना की तरह शारीरिक प्रशिक्षण चल रहा था, तभी बिच्छू ने उसके पैर में डंक मार दिया। साथी जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया।