मंझनपुर: सरसवां के पास गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलटा विक्रम, एक गंभीर घायल, प्रयागराज रेफर
महेवाघाट थाना क्षेत्र के सरसवां के पास सड़क पर मृत अवस्था में पड़ी गाय के चलते एक विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में विक्रम सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है।