महनार: महनार थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण मामले में 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
महनार थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती की अपहरण करने के मामले में 7 लोगों के खिलाफ महनार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।दर्ज प्राथमिकी में लापता युवती की माँ ने राजू कुमार,राहुल कुमार,राजेश सहनी पर गलत नियत से उनकी पुत्री का अपहरण करने एवं पूछने पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया गया है।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच किया जा रहा है।