महनार: सरकारी अस्पताल के पुराने भवन में लावारिस विक्षिप्त की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
महनार सरकारी हॉस्पिटल के पुराने भवन के बरामदे पर बीते कई दिनों से लाबारिस अवस्था मे पड़े विक्षिप्त व्यक्ति की गुरुवार को मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने के बाद महनार थाना की पुलिस ने विक्षिप्त का शव को गुरुवार को दिन के करीब 1 बजे पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।बताया जा रहा है कि।विक्षिप्त व्यक्ति बीते कई दिनों से बरामदे पर पड़ा था।