जगदलपुर: इंदिरा वार्ड उपचुनाव में निर्वाचित पार्षद रामकृष्ण तिवारी को कलेक्टर ने दिलाई शपथ, दी शुभकामनाएं
इंदिरा वार्ड के उपचुनाव में निर्वाचित पार्षद रामकृष्ण तिवारी ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, कांग्रेस पार्षद दल के सदस्यगण व पार्टी पदाधिकारी की उपस्थिति में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।