भारी बारिश से क्षतिग्रस्त मसूरी रोड पर डीएम सख्त, 15 दिन में सड़क दुरुस्त करने के आदेश....
देहरादून के मसूरी रोड स्थित पानी वाला बैंड के समीप क्षतिग्रस्त सड़क का जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर दो लेन का कार्य पूरा कर सड़क को सुचारु करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में जहां-जहां बारिश से सड़कें और रास्ते क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल बहाल करने के आदेश भी दिए।
#Dehradun #MussoorieRoad #DMAshishChauhan #HeavyRain #RoadUpdate #UttarakhandNews #DehradunNews #BreakingNews #UttarakhandBroadcast