धामपुर: नहटौर थाना परिसर में जमीनी विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई बातचीत के दौरान एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ी, हुए बेहोश
नहटौर के गांव सीकरी खुर्द निवासी 75 वर्षीय रामपाल सिंह अपने दो बेटों अरुण कुमार और अर्जुन कुमार के साथ थाने पहुंचे थे। उनका गांव के ही दिनेश कुमार के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। दिनेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया था।इसी दौरान बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई और बेहोश हो गए।