बक्सर: वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट से 45 पीस टेट्रा पैक देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, वाहन जब्त
Buxar, Buxar | Apr 6, 2025 मद्य निषेध की पुलिस ने एक तस्कर को शराब के साथ वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट से रविवार को करीब 10:30 बजे पूर्वाहन में एक तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को यह कामयाबी रविवार को गंगा पुल स्थित वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट के पास मिली. गिरफ्तार तस्कर अमरनाथ राम जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के अतरौना निवासी जटाधारी राम का पुत्र है.