बक्सर: बक्सर-पटना फोरलेन पर हरिकिशुनपुर मोड़ के पास सड़क हादसा, ट्रॉली में टक्कर से चार की मौत, तीन घायल
Buxar, Buxar | Apr 6, 2025 बक्सर-पटना फोरलेन पर शनिवार रविवार की दरमियानी रात लगभग 3:30 बजे पूर्वाह्न में दर्दनाक सड़क हादसे में एक कार में सवार चार लोगों की मौत हो गयी. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. ये सभी लोग रोहतास जिला के विक्रमगंज से बक्सर चरित्रवन गंगा घाट पर दाह संस्कार करने आ रहे थे. औद्याैगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया जानकारी मिलते ही पहुंच घायल को अस्पताल भेज.