बक्सर: श्री रामनवमी पर बक्सर में निकली भगवान राम की भव्य शोभायात्रा
Buxar, Buxar | Apr 6, 2025 श्री राम नवमी के पावन पर्व पर जिला राममय दिखा। पूरा शहर के साथ जिला के अन्य क्षेत्र भी भगवा झंडा से पट गया था। प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव पर भक्तों का उत्साह देखते बन रहा था। शहर के बंगाली टोला स्थित श्री राम जानकी मंदिर, प्रधान अखाड़ा, मनोकामना सिद्ध श्री महावीर मंदिर समेत पीपी रोड, ठठेरी बाजार मोड़, सत्यदेवगंज समेत अन्य इलाकों से शोभायात्रा निकाली गई।